फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: वाहन चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन बाइकें बरामद

Sat, 12 Aug 2023 12:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात को हाथरस रोड पर करवन नदी के निकट से वाहन चोरी के तीन आरोपियों को तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन




2 अगस्त की रात को इगलास रोड स्थित गांव नगला गोपी के चौराहे पर इन लोगों ने एक कीटनाशक की दुकान के शटर के ताले तोड़कर चोरी की थी। चोरी किए गए पैसों को आपस में बांट लिया और शौक मौज में खर्च कर लिया। बृहस्पतिवार की रात को पुलिस ने हाथरस रोड पर करवन नदी के पास से करन पुत्र अर्जुन सिंह गांव दयालपुर, शिवम कुमार पुत्र सुनील कुमार निवासी आर्य समाज रोड मुरसान, विक्रम पुत्र रामगोपाल निवासी नगला बाबू थाना मुरसान को गिरफ्तार किया है।



मुरसान थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि इन लोगों ने पूछताछ में बताया है कि यह लोग भीड़भाड़ वाले इलाकों से मोटरसाइकिल को चोरी करते थे। यह लोग चोरी की हुई मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर व चेसिस नंबरों को खुर्द-बुर्द कर इस्तेमाल करते थे। उनके पास से तीन तमंचा 315 बोर, पांच कारतूस 315 बोर के बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें