कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई तैयारियों की डीएम अर्चना वर्मा ने समीक्षा की। विदेश यात्रा से आने वाले व्यक्तियों की कोरोना जांच के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने कहा कि कुछ दिनों में कोरोना रोगियों की संख्या में तेजी आई है। इसे देखते हुए महामारी की रोकथाम के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कोरोना प्रयोगशालाओं को सक्रिय करने, सरकारी तथा निजी चिकित्सालयों की ओपीडी तथा आंतरिक इकाइयों द्वारा संसूचित सभी लक्षण युक्त व्यक्ति की कोविड-19 रोग के लिए जांच कराने के निर्देश दिए। आगे कहा कि समस्त नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 रोग की सर्विलास हेतु गठित टीमों को क्रियाशील रखने एवं विदेश यात्रा से वापस आने वाले व्यक्तियों की कोविड जांच करने करें।
जनपदों में क्रियाशील सभी निजी तथा सरकारी प्रयोगशालों को सभी कोविड पॉजीजिव केस होल जीनोम सिक्वेन्सिंग हेतु केजीएमयू के माइक्रोबायलॉजी विभाग में प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया जाए। पॉजीजिटव रिपोर्ट प्राप्त होने के 24 घंटे के अंदर हर धनात्मक रोगी का गृह भ्रमण कर कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग की जाए। विभिन्न माध्यमों से सभी ऐसे क्षेत्र जहां बड़ी संख्या में श्वसन रोग के रोगी पाए गए हो तो कोविड जांच के लिए नूमने एकत्रित करने के निर्देश दिए। जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर गठित निगरानी समिति एवं आरआरटी टीमों को सक्रिय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड अस्पतालों में आक्सीजन सिलिंडरों, रेगुलेटरों आदि की जांच करते हुए प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
तैयारियां अलर्ट मोड में रखने के निर्देश
डीएम ने कहा कि कोविड-19 के नए वेरिएंट की संभावित आशंका के मद्देनजर सभी तैयारियां अलर्ट मोड में रखें। ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व की भांति आशा, आंगनवाड़ी वर्कर तथा ग्राम निगरानी समीति के सदस्यों की टीम सघन सर्विलांस एवं संवेदीकरण तथा लक्षण युक्त व्यक्तियों को मेडिसिन किट के वितरण करने के निर्देश दिए। समस्त सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में कोविड उपयुक्त व्यवहार एवं मास्क का प्रयोग सुनिश्चित किया जाए। सभी भीड़ वाले स्थानों पर जनता को संवेदित करते हुए कोविड उपयुक्त व्यवहार का अनुपालन करने के लिये लोगों को जागरूक किये जाने के निर्देश दिए।
एकीकृत कोविड कंमांड कंट्रोल सेंटर स्थापित
जनपद में संचालित एकीकृत कोविड कंमांड कंट्रोल सेंटर कलेक्ट्रेट में स्थापित किया गया है। एकीकृत कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर के नंबर 05722-227076, 227041, 227042, 227043, 227044, 227045, 227046,207047, 207048, 207049, 6398157925, 6397038371, 6395773130, 6395515487, 6398225648 पर सूचना दी जा सकती है।