फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: महिला की हत्या के तीसरे अभियुक्त को भी दबोचा, खेत में मिला था रक्त-रंजित शव

Tue, 28 Feb 2023 08:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस कोतवाली सदर इलाके के टॉप रोड के निकट रक्तरंजित महिला का शव खेत में पड़ा हुआ मिला था। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो अभियुक्तों मुरारी व बंटू को रविवार की रात को नहरोई रोड से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
अभियुक्त प्रमोद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार की शाम को हाथरस कोतवाली सदर इलाके में गिजरौली के निकट टाप रोड पर एक महिला की गला रेतकर हत्या हुई थी। मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब तीसरे अभियुक्त को भी पुलिस ने आगरा रोड से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


कोतवाली सदर प्रभारी लोकेश सिंह, एसआई शांतिशरण यादव ने अपनी टीम के साथ आगरा रोड से प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को अभियुक्त प्रमोद का पुलिस ने जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराकर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

उल्लेखनीय है कि कोतवाली सदर इलाके के टॉप रोड के निकट रक्तरंजित महिला का शव खेत में पड़ा हुआ मिला था। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो अभियुक्तों मुरारी व बंटू को रविवार की रात को नहरोई रोड से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


मामले का पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने का खुलासा किया था। जांच में पता चला कि मुरारी की महिला से पुरानी जान पहचान थी। उसके यहां मुरारी का आना-जाना था। अचानक से व्यवहार बदलने पर क्षुब्ध होकर मुरारी ने बंटू व प्रमोद के साथ मिलकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें