फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पुलिस को देखकर चोरी का माल छोड़ भागे चोर

Fri, 08 Sep 2023 12:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित गांव किंदौली निवासी दिलशाद पुत्र अब्दुल रहमान की बाईपास लहरा चौराहा के निकट आयशर ट्रैक्टर की कार्यशाला है। बुधवार-बृहस्पतिवार की मध्य रात को चोर दीवार फांदकर और छत काटकर अंदर दाखिल हो गए। अंदर रखे कई गियर बक्शा, बैटरी, इन्वर्टर आदि सामान को लोडर वाहन में लादकर ले गए।
विज्ञापन




चोर वाहन सामान लाद ही रहे थे कि तभी वहां पुलिस की गाड़ी को आता देखकर वह लोडर को वहीं छोड़कर भाग गए। पुलिस ने लोडर वाहन को कब्जे में ले लिया। चोरों की तलाश में पुलिस ने पूरी रात छानबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। हाथरस गेट कोतवाली प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें