फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चार दिन तक होगी छह-छह घंटे की बिजली कटौती

Wed, 23 Oct 2024 02:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
नगला रति स्थित 132 केवी बिजलीघर पर 23 अक्तूबर से 26 अक्तूबर तक मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस कारण इस अवधि में छह घंटे प्रत्येक फीडर पर आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए उपखंड अधिकारी शुभम सिंह ने बताया कि 23 अक्तूबर को हसायन उपकेंद्र से निकलने वाले अल्फा डेयरी, महान फूड, महाकाल और हसायन के 33 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति दोपहर 12 से शाम छह बजे तक बंद रहेगी। 24 और 25 अक्तूबर को यूपीएसआईडीसी, विजयगढ़, भोपतपुर, सलेमपुर व टिकारी उपकेंद्र की आपूर्ति दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक बंद रखी जाएगी। 26 अक्तूबर को भी दोपहर 12 से शाम चार बजे तक सभी फीडरों की आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से इस अवधि में सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें