जिले में निकाय चुनाव में वाहन न देने वालों की सूची तैयार हो गई है। अब इनके खिलाफ संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय से जिले के 1447 वाहन स्वामियों को अधिग्रहण का नोटिस भेजा गया है। इसमें कुछ लोगों ने वाहन देने में हीलाहवाली बरती है।
जिन वाहन स्वामियों को नोटिस दिए गए थे, उनमें से कई वाहन तो बुधवार की सुबह एमजी पॉलिटेक्निक के मैदान पर पहुंच गए। इन वाहनों से पोलिंग पार्टियों और सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को ड्यूटी के लिए रवाना किया गया। बड़ी संख्या में वाहन स्वामियों ने वाहन देने में रुचि नहीं दिखाई। ऐसे वाहन स्वामियों की सूची तैयार की गई है।
इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। आरआई संतोष कुमार का कहना है कि कुछ विद्यालयों ने वाहन देने में हीलाहवाली बरती है, उनके खिलाफ संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।