फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सासनी में पांच घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सासनी से निर्गत सभी फीडरों पर सुबह 7:00 से दोपहर 12:00 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। जिससे सुबह से ही लोग परेशान हो गए। रोजमर्रा के कामकाज रुक गए। सबसे ज्यादा परेशानी पानी को लेकर हुई। इस दौरान उमस भरी गर्मी में लोगों का बुरा हाल हो गया। कस्बे के आलोक वार्ष्णेय ने बताया कि विद्युत कटौती के बारे में पता नहीं चल पाया। जिससे काफी परेशानी हुई। नीरज चौधरी का कहना है कि पांच घंटे तक बिजली नहीं आने के कारण परेशानी हुई। सुबह पशुओं को पानी 12:00 बजे के बाद नसीब हुआ। बिजली विभाग के एसडीओ आशीष रत्न का कहना है कि विद्युत कटौती के बारे में अखबारों के माध्यम से अवगत करा दिया गया था, ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। कंट्रोल पैनल और आइसोलेटर बदलने एवं मरम्मत कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति 7:00 बजे से 12:00 तक बाधित रही। लाइनों के ऊपर आ रहे पेड़ों को काटा गया। दोपहर बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें