शनिवार की रात जलाली में बस स्टाप के समीप दो पक्षों के बीच जमकर डंडे चले। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। कुछ दुकानदारों ने दुकानें भी बंद कर लीं। सूचना पर पुलिस पहुंची तो मारपीट करने वाले भाग गए। एक पक्ष ने छह नामजद सहित अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बस अड्डा निवासी शरीफ पुत्र जफरुद्दीन के अनुसार शनिवार रात करीब आठ बजे मोहसिम पुत्र शराफत खां, लाल मोहम्मद व गुड्डू पुत्रगण अली मोहम्मद, सोहिब व मुसर्रफ पुत्रगण लाल मोहम्मद, शहादत पुत्र शराफत सहित 15-20 अज्ञात ने उनके दुकान और घर में घुसकर पीटा। किराएदार की पत्नी मोनी को भी पीटा।
वहीं दूसरे पक्ष के मोहसिम का आरोप है कि शनिवार की शाम करीब सात बजे बस अड्डे पर अकरम पुत्र जफरुद्दीन ने उनके मरहूम पिता को अपशब्द कहे। विरोध करने पर अपने भाइयों को बुला लिया। घर में खींचकर पीटा। इससे उन्हें चोट आई है। मामले में पुलिस ने शरीफ की तहरीर पर छह नामजद समेत 15-20 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।