फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: इधर नामांकन, उधर मथुरा -बरेली राजमार्ग पर जाम ही जाम

Tue, 16 Apr 2024 03:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

जैसे ही सपा प्रत्याशी जसवीर वाल्मीकि व निर्दलीय प्रत्याशी जयपाल माहौर अपने काफिले के साथ पहुंचे तो बैरियर पर पुलिस बल ने वाहनों को रोक लिया। इस कारण मथुरा-बरेली राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में नामांकन के दौरान लगी वाहनों की कतार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल होने के दौरान 15 अप्रैल की दोपहर को करीब 45 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम के चलते रोडवेज बस में सवार यात्रियों के साथ अन्य वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया।

विज्ञापन


नामांकन करने आने वाले प्रत्याशियों के साथ आने वाले वाहनों की रोकथाम के लिए मथुरा रोड स्थित कलेक्ट्रेट से 200 मीटर पूर्व ही बैरियर लगाया गया है। 15 अप्रैल को जैसे ही सपा प्रत्याशी जसवीर वाल्मीकि व निर्दलीय प्रत्याशी जयपाल माहौर अपने काफिले के साथ पहुंचे तो बैरियर पर पुलिस बल ने वाहनों को रोक लिया। इस कारण मथुरा-बरेली राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गई।

दोनों ही प्रत्याशियों का काफिले करीब 15-20 मिनट के अंतराल पर पहुंचा। ऐसे में सपा प्रत्याशी के काफिले से लगा जाम खुलवाने के बाद जैसे ही निर्दलीय प्रत्याशी का काफिला पहुंचा, वैसे ही फिर जाम की स्थिति पैदा हो गई। जाम के चलते रोडवेज बस, लोडर वाहन व अन्य वाहन चालकों को परेशानी से जूझना पड़ा। पुलिस ने काफिलों के साथ आए वाहनों को पार्किंग में खड़ा कराकर जाम को खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें