फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जिला अस्पताल में नहीं है हृदय रोग विशेषज्ञ

Wed, 01 Mar 2023 12:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल में लंबे समय से हृदय रोग विशेषज्ञ तैनात नहीं है। इससे दिल के मरीजों का उपचार नहीं हो रहा। हालांकि दिल के सामान्य मरीजों का उपचार फिजिशियन करते हैं, जबकि गंभीर मरीजों को रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन



बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब 1500 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें से करीब 50 मरीज दिल के संबंधित रोगों से ग्रसित होते हैं। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की काफी कमी है।


लंबे समय से अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती ही नहीं हुई है। विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने के चलते दिल के सामान्य मरीजों का उपचार फिजिशियन ही करते हैं। गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया जाता है। मजबूरन मरीजों को या तो निजी चिकित्सकों का सहारा लेना पड़ता है या दूसरे जिलों में जाकर इलाज कराना पड़ता है। इससे मरीज काफी परेशान होते हैं।
विज्ञापन



दिल की बीमारी से परेशान हूं। इलाज के लिए जिला अस्पताल आया हूं। यहां कार्डियोलॉजिस्ट ही नहीं है। ऐसे में निजी अस्पताल में जाकर ही उपचार कराना पड़ेगा। - सतवंत, मरीज, नगला भूरा

घबराहट से परेशान हूं। दिल की बीमारी होने की आशंका है। इलाज के लिए जिला अस्पताल आया हूं। यहां दिल की बीमारियों का कोई चिकित्सक ही नहीं है।


जिला अस्पताल में लंबे समय से कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हुई है। शासन को पत्र लिखा है। जल्द ही कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती होने की उम्मीद है। - डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस, बागला जिला अस्पताल हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें