फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रेकी कर रेडीमेड व सौंदर्य प्रसाधन की दुकान में की थी चोरी

Thu, 11 Jan 2024 12:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
चोरी का खुलासा करते एएसपी। स्रोत : पुलिस विभाग  - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला मैदान के निकट श्री बाजार में रेडीमेड कपड़ों व सौंदर्य प्रसाधन की दुकान में चोरों ने रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तमंचा, कारतूस, कटर व चोरी का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन






पांच जनवरी की रात को कोतवाली से 400 मीटर की दूरी पर रामलीला मैदान के निकट श्री बाजार में रेडीमेड कपड़ों व सौंदर्य प्रसाधन की दुकान का शटर काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। फुटेज में आरोपी सामान ले जाता हुआ दिखाई दे रहा था।



पुलिस ने इस मामले में दुकान के मालिक मनोज कुमार अग्रवाल निवासी नवल नगर थाना हाथरस गेट की तहरीर मुकदमा दर्ज किया था। चोरी के खुलासे के लिए एसपी निपुण अग्रवाल ने टीमों का गठन किया था। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने इस मामले के दो आरोपियों को निकुंज कॉलोनी के गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन





पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम हंबीर उर्फ करू पुत्र साधु सिंह निवासी गांव नगला रघी थाना सिकंदरपुर वैश्य जनपद कासगंज, विनीत पुत्र चंद्रपाल निवासी गांव नगला रघी थाना सिकंदरपुर वैश्य जनपद कासगंज बताया। गिरफ्तार मुख्य आरोपी हंबीर उर्फ करू ने पूछताछ में बताया कि वह ग्लास कटिंग का कार्य करता था। इससे पूर्व भी जनपद मथुरा में साड़ी के शोरूम का शटर काटकर वह चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है, जिसमें वह जेल गया था।



दूसरे आरोपी विनीत पर करीब एक वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना के कारण काफी कर्जा हो गया था। उसने हंबीर से कर्जा खत्म कराने के लिए कोई उपाय करने के लिए कहा। आरोपियों ने बताया कि हंबीर ने पांच जनवरी को रामलीला मैदान के पास स्थित दुकान की रेकी की थी। अगले दिन उसने अपने साथी विनीत को फोन कर बुला लिया। इसके बाद दोनों आरोपियोंने घटना को अंजाम दिया था।







यह हुआ बरामद

1100 ग्राम नशीला पाउडर, एक कटर, चार परफ्यूम केन, एक जैकेट, आधार कार्ड, पांच क्रीम की डिब्बी, एक तमंचा व दो कारतूस, सिंदूर की डिव्बी, एक बैग।







सीसीटीवी फुटेज ने निभाई अहम भूमिका

श्री बाजार में लगे सीसीटीवी में चोरी का सामान ले जाते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आ रहा था। इस फुटेज ने पुलिस की छानबीन में अहम भूमिका निभाई। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें