फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चेयरमैन के घर में घुसकर लाखों की चोरी, काेतवाली से 300 मीटर दूर पर हुई वारदात

Fri, 14 Jul 2023 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

चेयरमैन पति की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने शक के आधार पर मोहल्ला अहीरान के ही दो संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
चेयरमैन के घर चोरी के बाद मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा के मोहल्ला अहीरान स्थित कोतवाली से महज 300 कदम की दूरी पर चोरों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के घर के अंदर घुसकर लाखों रुपये की नकदी और सोने के गहने चोरी कर लिए। चोर चहारदीवारी पर लगाए गए झटका मशीनों के तारों को काटकर अंदर दाखिल हुए। पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


चेयरमैन पति की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने शक के आधार पर मोहल्ला अहीरान के ही दो संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। चेयरमैन भागवती के प्रतिनिधि पति ओमप्रकाश पुत्र स्व: खुशालीराम निवासी मोहल्ला अहीरान ने पुलिस को बताया कि मोहल्ला स्थित पुराने मकान में उनका बेटा सुभाषचंद्र अपनी पत्नी के साथ रह रहा है।

13 जुलाई की रात्रि करीब एक बजे से चार बजे के बीच घर में घुसकर चोरों ने घर के कमरों के अंदर रखे बक्से को ले गए। बक्से में सोने-चांदी के जेवर और नकदी रखी थी। सुबह चार बजे जागने पर उन्हें घर में चोरी का पता लगा। चेयरमैन प्रतिनिधि पति ने बताया कि उनके यहां से करीब 500 ग्राम सोने के आभूषण, पांच से छह किलो करीब चांदी के आभूषण व करीब दो लाख रुपये के की नकदी चोरी होने की संभावना है।
विज्ञापन


चेयरमैन प्रतिनिधि सेठ ओमप्रकाश यादव ने बताया कि परिवार के सभी लोग रात 10-11 बजे के बीच सो गए। आशंका है कि इस बीच चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने घटना की छानबीन के लिए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें