फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजे का ताला तोड़ नकदी सहित हजारों की चोरी

विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस (सहपऊ)।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कली (मढ़ाका) निवासी रामवीर दिवाकर पुत्र नेत्रपाल के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत हजारों के सामान चुरा लिए। पीड़ित ने कोतवाली में इसकी तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक उस मकान में उसका पुत्र दिलीप कुमार अपने परिवार के साथ रहता था। तीन पहले ही वह अपने परिवार के साथ काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। बंद मकान को देखते हुए चोर रविवार की रात को मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अलमारी में से पचास हजार रुपये नकद, पीतल के बर्तन एवं सोने चांदी के आभूषण चुरा ले गए। जब पीड़ित सुबह उठकर उस ओर गया तो मकान के दरवाजे का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। उसने पुुलिस को इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को चारागाह के पास कुछ बर्तन एवं टूटे बक्से मिले। पुलिस ने चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें