फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एक सप्ताह में दूसरी बार आयुष्मान आरोग्य मंदिर में चोरी, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 15 Jul 2024 04:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बरौठा गांव के आयुष्मान आरोग्य मंदिर से 6 जुलाई की रात भी चोर हजारों रुपये कीमत का सामान चुराकर ले गए थे।अब 13 जुलाई की रात ताले का कुंदा काटकर चोर इन्वर्टर, बैटरी सहित अन्य सामान चुराकर ले गए।
विज्ञापन
आयुष्मान आरोग्य मंदिर में चोरों द्वारा फेंका गया सामान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरौठा गांव के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में एक सप्ताह में दूसरी बार चोरी हुई है। 13 जुलाई की रात ताले का कुंदा काटकर चोर इन्वर्टर, बैटरी सहित अन्य सामान चुराकर ले गए हैं। इससे पहले 6 जुलाई को भी यहां पर चोरी हुई थी, जिसकी तहरीर पर आज तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

विज्ञापन


बरौठा गांव का आयुष्मान आरोग्य मंदिर नहर पुल के समीप रामघाट रोड किनारे स्थित है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सिमरन कौर के अनुसार 13 जुलाई रात चोरी करने के साथ ही चोरों ने कीमती सामान में तोड़फोड़ की है। इसकी लिखित शिकायत थाने में की गई है। 6 जुलाई की रात भी चोर हजारों रुपये कीमत का सामान चुराकर ले गए थे। दूसरी बार चोरी होने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें