शहर की शिव कॉलोनी नवीपुर में बंद मकान का चोरों ने ताला तोड़ दिया। चोर कीमती आभूषण और नकदी चुराकर ले गए। शादी समारोह से लौटने पर परिवार को घटना की जानाकरी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली सदर इलाके के बड़ा नवींपुर शिव कॉलोनी निवासी त्रिभुवन कांत अपनी भांजी की शादी में परिवार के साथ 21 फरवरी को फिरोजाबाद गए थे। घर का ताला लगा हुआ था। बुधवार की रात को चोर 0उनके घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। त्रिभुवन ने बताया कि चोर अलमारी में रखे सोने-चांदी के कीमती आभूषण और नकदी चुराकर ले गए। शादी समारोह से लौटने पर परिवार को घर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर सादाबाद गेट चौकी प्रभारी रामपाल भी मौके पर पहुंच गए और पूरे मामले की जानकारी ली। तहरीर के आधार पर पुलिस चोरी की घटना की छानबीन में जुटी है।