फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कोर्ट के आदेश से आरोपी लिया रिमांड पर, चोरी का सामान किया बरामद

Sun, 18 Feb 2024 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

चोर रत्नगर्भा कॉलोनी में घर का ताला तोड़कर एक लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। कोर्ट के आदेश पर चोरी के आरोपी को रिमांड पर लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का माल बरामद किया।
 
विज्ञापन
न्यायालय का आदेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यायालय के आदेश पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने रत्नगर्भा कॉलोनी में हुई चोरी के मामले में 17 फरवरी को एक आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर आई। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की एक अंगूठी, एक चेन (पीली धातु) व एक सिक्का (सफेद धातु) बरामद किया।

विज्ञापन


चोर रत्नगर्भा कॉलोनी निवासी मंजू शर्मा पत्नी स्व. पवन शर्मा के घर का ताला तोड़कर वहां से एक लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस के दबाव के चलते अभियुक्त गोपाल पुत्र पुत्र राजेंद्रपाल निवासी ऐेंहन थाना हाथरस जंक्शन ने पांच फरवरी को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था।  पुलिस ने न्यायालय से अभियुक्त गोपाल को रिमांड पर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें