न्यायालय के आदेश पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने रत्नगर्भा कॉलोनी में हुई चोरी के मामले में 17 फरवरी को एक आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर आई। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की एक अंगूठी, एक चेन (पीली धातु) व एक सिक्का (सफेद धातु) बरामद किया।
चोर रत्नगर्भा कॉलोनी निवासी मंजू शर्मा पत्नी स्व. पवन शर्मा के घर का ताला तोड़कर वहां से एक लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस के दबाव के चलते अभियुक्त गोपाल पुत्र पुत्र राजेंद्रपाल निवासी ऐेंहन थाना हाथरस जंक्शन ने पांच फरवरी को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस ने न्यायालय से अभियुक्त गोपाल को रिमांड पर लिया।