गांव के ही युवक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मुरसान क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने पहले एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस महिला ने पुलिस को बताया कि गांव का व्यक्ति उसके घर पर आया था।
व्यक्ति ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी बेटी को भी धमकाया। शोर होने पर गांव का व्यक्ति घर से भाग गया। महिला गांव के व्यक्ति की थाने पर शिकायत करने पहुंची तो, गांव के काफी लोग थाने पहुंच गये।
फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।