कस्बा मुरसान के सादाबाद रोड स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर एक युवक दुकानदार को गुमराह कर उससे दो सोने की अंगूठी चोरी कर ले गया है। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसकी शिकायत मुरसान कोतवाली में की गई है। महेश चंद्र निवासी सुखा मुरसान का कहना है कि सोमवार की दोपहर को एक बाइक पर पर दो युवक आए।
एक युवक सड़क पर खड़ा रहा और दूसरा दुकान पर आया था। युवक द्वारा सोने की अंगूठी खरीदने की बात कही गई थी। इसे लेकर महेशचंद्र व साथ काम करने वाले मनोज उसे सोने की अंगूठी दिखाने लग गए। इस दौरान इन दोनों गले में लटकाने के लिए सोने का ऊं दिखाने के लिए कहा। बातों में उलझाकर आरोपियों ने एक अंगूठी को मुंह में रख लिया और दूसरी को पर्स में। जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को चेक किया तो उसमें युवक दो अंगूठी चोरी करते हुए नजर आए। महेशचंद्र ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। संवाद