जिले की खाद्य सुरक्षा टीम ने यूपीएसआइडीसी सलेमपुर औद्यौगिक क्षेत्र में डीएन फूड ट्रेडर्स के निर्माण प्रतिष्ठान पर कार्रवाई की।
तैयार मीठी सुपारी, कटी सुपारी व तरल ग्लूकोज का नमूना मिलावट के संदेह के आधार पर संग्रहीत किया। मौके पर रजी सुपारी मात्रा लगभग 11599 किलो, कटी सुपारी 290 कट्टो में, जिसका मूल्य अनुमानित लगभग 26 लाख 67 हजार रुपये बताया जा रहा है। टीम ने इसे सीज किया है। सीज की दई सुपारियों को खाद्य कारोबारकर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में दिया गया। टीम को मौके से कोरोबारी विनय कुमार वार्ष्णेय मौजूद मिले। कार्रवाई के दौरान सहायक आयुक्त खाद्य सुरेंद्र कुमार जायसवाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विमल कुमार, ओम कुमार कुशवाह व अन्य थे।