पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत जनपद के 1,62,904 किसानों के खातों में शनिवार को 23वीं किस्त भेजी जाएगी। लंबे समय से इस किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के बैंक खातों में आज सीधे (डीबीटी के माध्यम से) सम्मान राशि ट्रांसफर की जाएगी। विभाग ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, जिससे लाभार्थी किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आएगी। उपकृषि निदेशक सत्येंद्र सिंह का कहना है कि किसान सम्मान निधि के दौरान सजीव प्रसारण भी कराया जाएगा। संवाद