फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: रंग-बिरंगी लाइटों से सजेंगी सिटी स्टेशन के प्रतीक्षालयों की छतें, खिड़कियों पर लगेंगी संगमरमर पट्टियां

Sat, 13 Jan 2024 01:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस सिटी स्टेशन पर वीआईपी प्रतीक्षालय में थ्री लेयर फ्लोर सीलिंग व अन्य दो प्रतीक्षालयों में टू लेयर फ्लोर सीलिंग लगाई जा रही है। इसके साथ ही टिकट वितरण क्षेत्र व अन्य कुछ विभागों के कक्षों में भी फ्लोर सीलिंग बनाई जाएगी। प्रतीक्षालयों में बनने वाली फ्लोर सीलिंग में होटलों की भांति बकायदा आधुनिक लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
हाथरस सिटी स्टेशन के प्रतीक्षालय में तैयार की गई फ्लोर सीलिंग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस सिटी स्टेशन पर चल रहे सुंदरीकरण के कार्य में स्टेशन के प्रतीक्षालयों को आकर्षक बनाया जाएगा। स्टेशन के तीन प्रतीक्षालयों के साथ ही कई अन्य परिसर की छतों पर फ्लोर सीलिंग लगाने का कार्य किया जा रहा है। प्रतीक्षालयों की खिड़कियों को संगमरमर की पट्टियां लगाकर सजाया जा रहा है।

विज्ञापन


स्टेशन के सुंदरीकरण के कार्य के तहत विशेष तौर पर प्रतीक्षालयों की साज-सज्जा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसमें वीआईपी प्रतीक्षालय में थ्री लेयर फ्लोर सीलिंग व अन्य दो प्रतीक्षालयों में टू लेयर फ्लोर सीलिंग लगाई जा रही है। इसके साथ ही टिकट वितरण क्षेत्र व अन्य कुछ विभागों के कक्षों में भी फ्लोर सीलिंग बनाई जाएगी। प्रतीक्षालयों में बनने वाली फ्लोर सीलिंग में होटलों की भांति बकायदा आधुनिक लाइटें लगाई जाएंगी, जो यात्रियों को काफी सुखद अनुभूति देगी। आईओडब्ल्यू हाथरस सिटी संजीव शर्मा का कहना है कि कार्य पूरा होने के बाद स्टेशन का अलग स्वरूप दिखाई देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें