मगरमच्छ को पकड़ने की लिए वन कर्मी दो पंप लगा कर पानी निकलते
- फोटो : संवाद
गांव कपासिया के तालाब में छह फीट लंबे मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वन विभाग के कर्मचारी पंप लगाकर तालाब को खाली कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया है कि तालाब में मगरमच्छ कई सालों से है। अब उसका आकार बड़ा हो गया है। अब तक कई कुत्तों-बकरियां बगुलों को अपना शिकार बन चुका है। ग्रामीण अब इससे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। शाम के वक्त कई बार ग्रामीणों ने इसे घूमते हुए देखा है। तालाब के आसपास खेत हैं, एसे में कई किसान तो अपनी फसल की रखवाली करने से भी डरते हैं। इन दिनों तालाब बारिश के पानी से भर गया है।