फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जिले के लोगों को अभी जर्जर सड़कों से करना पड़ेगा सफर

विज्ञापन
जलेसर मार्ग पर गड्ढे।  - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जिले के लोगों को अभी जर्जर सड़कों से सफर करना होगा। लोनिवि के द्वारा शासन को सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। शासन से अभी तक बजट की स्वीकृति नहीं मिली है। इस कारण जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए जिले के लोगों को इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हाथरस जिले में बेमौसम हुई बारिश से जिले की सड़कों की हालत खराब हो गई थी। उसके बाद नए वित्तीय वर्ष में सड़कों की मरम्मत के लिए बजट की कमी रही। इस कारण सड़कों की मरम्मत का काम नहीं हो सका। जिल में तीस से अधिक सड़कें जर्जर हालत में हैं। मांगरू-सिखरा से मुरसान के जटोई, राया गोपी गिलावली, भुड़िया मार्ग, बल्देव मई खंदौली, मथुरा सादाबाद से नगला रद्दू, कजरौठ से नगला पोदा, खंदौली-मई रोड, सादाबाद से अरौठ मई कुरसंडा, बहेटा से सुमेरपुर खुर्द, भट्टपुरा-बरामई मार्ग, हुसैनपुर खेड़ा सुल्तानपुर अमौसी मार्ग, पुरदिलनगर सिहोरी से रायापुर टप्पा, परसारा सहित तीस से अधिक सड़कें जर्जर हालत में है। इस कारण लोगों को ये सड़कें राहत देने की बजय दर्द दे रही हैं। इस मामले लोनिवि एक्सईएन राजेश निगम का कहना है कि सड़कों की मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। अभी बजट स्वीकृत नहीं हुआ है। वैसे जल्द बजट स्वीकृत होेने की उम्मीद है।


परसारा मार्ग की हालत ज्यादा खराब है। जर्जर सड़क दर्द दे रही है। इससे वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। मार्गों का निर्माण जल्द से जल्द होना चाहिए। ताकि गंतव्य की दूरी तय करने में राहत मिले। दिगम्बर सिंह, राहगीर।
विज्ञापन


जिले के अधिकांश मार्ग की हालत ज्यादा खराब है। हाथरस जलेसर, परसारा आदि गांवों के लिए जाने वाले मार्ग जर्जर हालत में है। कई बार मार्ग निर्माण की मांग की गई। आज तक हालत जस के तस बने हुए हैं। मार्गों का निर्माण हो तो राह सुगम हो। मनोज सिसौदिया, राहगीर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें