फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन सिस्टम से होगी जनसुनवाई

Fri, 22 Jan 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। जन समस्याओं के निस्तारण की व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए शासन ने समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली विकसित की है। अब नई (आईजीआरएस) प्रणाली के माध्यम से जनसमस्याएं ऑनलाइन दर्ज होंगी। जनसमस्याओं का निस्तारण विभागीय अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन समयबद्ध ढंग से किया जाएगा। शिकायत निवारण प्रणाली 25 जनवरी 2016 से पूरे राज्य में लागू होगी।शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली-जनसुनवाई (आईजीआरएस) के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला जिला सूचना विज्ञान केंद्र के तत्वावधान में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि डीएम शमीम अहमद खान ने कहा कि वर्तमान में जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए जनसामान्य द्वारा सीएम, डीएम, एसपी कार्यालय, तहसील दिवस, समाधान दिवस, जनसुविधा केंद्र, लोकवाणी केंद सहित उच्चाधिकारियों के माध्यम से अपने आवेदन-पत्र दिए जाते हैं। एनआईसी प्रभारी सुमेश कुमार अग्रवाल और ईडीएम मनोज उपाध्याय ने कार्यशाला में मौजूद विभागीय अधिकारियों को समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली-जनसुनवाई (आईजीआरएस) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इस मौके पर अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत शंकाओं का भी समाधान किया। व्यवस्था में तकनीकी अधिकारी शुभम सिंह, रवींद्र सिंह, लोकेंद्र शर्मा तथा अमित मदनावत ने सक्रिय सहयोग किया। कार्यशाला में एसपी डॉ. एस चन्नप्पा, सीडीओ जावेद अख्तर जैदी, एडीएम डीपी सिंह, एएसपी अजय शंकर राय, सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह, पीडी चंद्रशेखर शुक्ला, सभी एसडीएम, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी तथा विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें