सादाबाद के इस्लाम नगर निवासी डबका उर्फ उमर मोहम्मद पुत्र जुम्मा को सादाबाद न्यायालय ने चोरी का आरोप सिद्ध होने के बाद एक साल चार माह की सजा सुनाई है।
थाना सादाबाद में 2022 में उसके खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में प्रेषित किया। 23 मई को न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सादाबाद ने अभियुक्त डबका उर्फ उमर मोहम्मद उपरोक्त को धारा 379 भादवि के अंतर्गत एक वर्ष चार माह के कारावास व 500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।