रजवाहों का निरीक्षण करते रालोद विधायक प्रदीप सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी।
- फोटो : SADABAD
क्षेत्र में रजवाहों की टेल तक साफ-सफाई और पानी पहुंचाने के लिए विधायक गुड्डू चौधरी प्रयासरत हैं। विधायक ने रजवाहों स्थलीय निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सादाबाद, वेदई, कूपा, करील, दघैंटा कुरसंडा सहित 16 रजवाहों का निरीक्षण किया। जमा सिल्ट व क्षतिग्रस्त पटरी को देख नाराजगी व्यक्त की। मौके पर उपस्थित एसडीओ व जेई को चेताया कि किसानों को लेकर इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सिल्ट व कटान की वजह से टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा के सभी सिंचाई के प्रस्तावित कार्यों को पूरा कराकर नहरों की स्थिति को ठीक कराया जाएगा।