फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादाबाद में पांच ट्रांसफॉर्मरों का बढ़ाया जाएगा लोड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

ओवरलोड के चलते आए दिन बिजली उपभोक्ताओं को आपूर्ति भंग होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। विभाग को भी आर्थिक क्षति होती है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए बिजली विभाग कस्बे के पांच इलाकों में परावर्तकों का लोड बढ़ाने का निर्णय लिया है। जल्दी ही उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
कस्बे के कुछ इलाकों में ओवरलोडिंग के चलते तमाम समस्या सामने आ रही थी। उपभोक्ताओं की ओर से ट्रांसफॉर्मरों का लोड बढ़ाए जाने की डिमांड आ रही थी। ओवरलोडिंग के चलते समस्याओं को लेकर बिजली विभाग भी परेशान था। आए दिन कर्मचारी बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए भागदौड़ करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए इस्लामनगर, प्रकाश नगर, शेरपुर, कूपा गली, मोहल्ला पोखर वाला में 100 केवी ट्रांसफॉर्मर का लोड बढ़ाकर 250 केवी किए जाने का निर्णय लिया है। दो स्थानों पर ट्रांसफार्मर बदल दिए गए हैं। अन्य स्थानों पर भी जल्दी ट्रांसफार्मर बदले जाएंगे। अवर अभियंता श्रीकांत ने बताया है कि एक हफ्ते में पांचों स्थानों पर अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिए जाएंगे, जिससे बिजली आपूर्ति संबंधी समस्याएं दूर होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें