फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हाथरस-जलेसर रोड का मुद्दा पहुंचेगा विधानसभा, सादाबाद विधायक रखेंगे बात

Fri, 07 Jul 2023 01:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

विधायक गुड्डू चौधरी ने कहा कि यह बेहद शर्म की बात है कि लोग जर्जर सड़क जैसी बुनियादी समस्या को लेकर लंबे समय से धरने पर बैठे हैं, लेकिन इस ओर प्रशासन और शासन का कोई ध्यान नहीं है। इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया जाएगा, जिससे जनता की इस ज्वलंत समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
जलेसर रोड स्थित भिलोखरी चौराहे पर आयोजित धरने को संबोधित धित करते सादाबाद विधायक प्रदीप चौध - फोटो : samvad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस-जलेसर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर जलेसर रोड स्थित भिलोखरी चौराहे पर ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन 23 वें दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को रालोद के सादाबाद के विधायक प्रदीप कुमार गुड्डू चौधरी, जिला अध्यक्ष केशवदेव पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने धरना-प्रदर्शन को समर्थन दिया।

विज्ञापन


राष्ट्रवादी क्रांतिकारी सेना अराजनीतिक के बैनर तले चल रहे धरना स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए विधायक गुड्डू चौधरी ने कहा कि यह बेहद शर्म की बात है कि लोग जर्जर सड़क जैसी बुनियादी समस्या को लेकर लंबे समय से धरने पर बैठे हैं, लेकिन इस ओर प्रशासन और शासन का कोई ध्यान नहीं है।

इस मुद्दे को सात जुलाई को होने वाली दिशा की बैठक में उठाया जाएगा। इस गंभीर समस्या को विधानसभा में भी उठाया जाएगा, जिससे जनता की इस ज्वलंत समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने राष्ट्रवादी क्रांतिकारी सेना सामाजिक संगठन की निस्वार्थ भाव से जनसेवा करने की तारीफ की और लोगों के धैर्य की परीक्षा न लेने की प्रशासन को सलाह दी।
विज्ञापन


इस मौके पर अशोक कुमार, योगेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, नेपाल सिंह, कैलाश सिंह, विजेंद्रपाल, गोरेलाल, आशीष, राकेश कुमार, शंकरलाल, नवीन यादव, सत्यपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, भानु प्रताप सिंह आदि अनेक लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें