फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चुनाव से पहले आनन-फानन किया शिलान्यास, बजट अब तक नहीं मिला

Mon, 02 Sep 2024 06:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग की ओर से बनने वाले छात्रावास का निर्माण बजट के इंतजार में आज तक शुरू नहीं हो सका है। छह माह पूर्व 29 फरवरी को इस भवन के निर्माण का शिलान्यास सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों ने किया था, लेकिन आज तक इसके लिए बजट नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

यह हाल तो तब है, जबकि विभागीय मंत्री इस जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं।
उल्लेखनीय है कि समाज कल्याण विभाग की ओर से अनुसूचित जाति जन जाति के विद्यार्थियों के लिए हतीसा के निकट 3.34 करोड़ रुपये की लागत से छात्रावास बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसका निर्माण 1475 वर्ग मीटर भूमि पर किया जाना है। यह छात्रावास 50 बेड का बनना है। इसमें एससी-एसटी के विद्यार्थियों को मुफ्त रहन-सहन की सुविधा मिलेगी। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पूर्व 29 फरवरी को जिले के सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों ने छात्रावास के निर्माण के लिए शिलान्यास किया था। यहां शिलान्यास का पत्थर भी लगा दिया गया, लेकिन अभी तक शासन से इसके लिए बजट जारी नहीं हो सका है।
इस कारण अभी तक इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है, जबकि उम्मीद थी कि जिले के प्रभारी मंत्री ही विभागीय मंत्री हैं, इसलिए बजट मिलने में कोई अड़चन नहीं आएगी। बावजूद इसके कार्यदायी संस्था आज तक बजट के इंतजार में ही बैठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें