फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जिले को जल्द मिलेगा एक हजार एमटी डीएपी

Sun, 27 Oct 2024 03:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के किसानों को जल्द ही एक हजार एमटी डीएपी की आपूर्ति की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि डीएपी उर्वरक का माह अक्तूबर के लक्ष्य 9710 एमटी के सापेक्ष 11195 एमटी की आपूर्ति हो चुकी है, जिसमें 9673 एमटी का वितरण हो चुका है। अभी 1522 एमटी डीएपी शेष है। एनपीके उर्वरक अक्तूबर के लक्ष्य के सापेक्ष 4395 एमटी की आपूर्ति की जा चुकी है। 2423 एमटी का वितरण हो चुका है। 1972 एमटी एनपीके शेष है। पीसीएफ बफर में 264 एमटी डीएपी अवशेष है, जिसे साधन सहकारी समितियों को भेजा जा रहा है। 26 अक्तूबर को इफको डीएपी की रैक अलीगढ़ में लग गयी है, जिससे 500 एमटी (10000 बैग) डीएपी का प्रेषण समितियों को किया जाएगा। 28 अक्टूबर को इफको डीएपी की रेक मथुरा में लगेगी, जिससे 500 एमटी (10000 बैग) डीएपी का प्रेषण समितियों को किया जाएगा। 25 अक्तूबर को 200 एमटी इनडोरामा आगरा से व 175 एमटी पीपीएल डीएपी बदायूं से प्राप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें