जलेसर रोड के गांव तिपरस से मेंडू के लिए जाने वाली करीब छह किलोमीटर की जर्जर सड़क को सही किए जाने के लिए शासन ने स्वीकृति दे दी है।
गांव तिपरस से मेंडू जाने के लिए एक छोटा रास्ता है। इस रास्ते से मेंडू जाना काफी आसान होता है, लेकिन रास्ता जर्जर होने के कारण लोगों को जलेसर रोड से हाथरस होते हुए मेंडू जाना पड़ता है। अब इस रास्ते को दुरुस्त करने के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। करीब डेढ़ करोड़ रुपये से रास्ते को दुरुस्त किया जाएगा। अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा ने बताया है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत स्वीकृति मिली है। इसका जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा।