फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से डेढ़ लाख रुपये से भरा थैला लेकर भागा बदमाश

विज्ञापन
पसरट्टा बाजार में एक दुकान से नोटों से भरा थैला चोरी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जानकारी करत? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के पसरट्टा बाजार स्थित दुकान से दिन दहाड़े एक शातिर एक थैला लेकर भाग गया। इसमें डेढ़ लाख रुपये की नकदी रखी थी। मामले की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शातिर का चेहरा निकट ही सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और शातिर की तलाश में जुटी है।
शहर के पसरट्टा बाजार स्थित कंसल ट्रेडर्स के फर्म स्वामी मनोज कुमार पुत्र भगवानदास अग्रवाल शनिवार की दोपहर को बाजार से उगाही करके अपनी फर्म पर पहुंचे थे। उन्होंने अपनी फर्म पर उगाही कर लाया गया डेढ़ लाख रुपये से भरा थैला रख दिया। इसी बीच वहां पर एक अज्ञात व्यक्ति गोला खरीदने के बहाने आया और दुकान के अंदर दाखिल हो गया।
विज्ञापन

वह व्यक्ति डेढ़ लाख रुपये रखा थैला लेकर मौके से फरार हो गया। थैला गायब होने की जानकारी फर्म स्वामी को हुई तो उनके होश उड़ गए। उस व्यक्ति की तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग को देखा तो उसमें एक व्यक्ति थैला लेकर भागता हुआ नजर आया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली सदर प्रभारी लोकेश कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, थैला लेकर जाने वाले की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें