फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहे दंपति को पीटा

Fri, 03 Feb 2023 09:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ अश्लीलता की गई। पीड़िता अपने के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली जा रही थी कि रास्ते में आरोपियों ने घेरकर उन्हें पीट दिया। साथ ही उन पर अवैध तमंचे से फायर झोक दिया। मामले में नौ आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उसके गांव का आरोपी अवनीश पुत्र वीरपाल रात्रि नौ बजे उसके घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकत की। छेड़छाड़ को लेकर विवाद हो गया। पीड़िता ने पति को जानकारी दी। इसके बाद वह पति के साथ बाइक से रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में अवनीश ने साथी वीरपाल पुत्र ज्वाला सिंह, श्यामू, राहुल, परवेश पुत्रगण वीरपाल सिंह, भगवान, गोपाल पुत्रगण रघुवंश, गोविंद, रामू पुत्रगण कंवर बहादुर के साथ उन्हें घेर लिया। उसके पति के सिर में सरिया मार दी। इससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपियों ने दंपति को लाठी-डंडों से पीटा। साथ ही उन पर अवैध तमंचे से फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पीड़िता और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। कोर्ट के आदेश पर पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें