फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: प्लास्टर के साथ प्रतीक्षालय की छत टूटकर गिरी

Wed, 24 Jul 2024 04:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन स्टेशन के प्रतीक्षालय में प्लास्टर गिरने से टूटी सीलिंग। संवाद  - फोटो : Samvad
विज्ञापन
उत्तर-मध्य रेलवे के हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर स्थित आरक्षित श्रेणी के प्रतीक्षालय की छत का प्लास्टर व सीलिंग भरभराकर गिर गई। गनीमत थी कि उस समय प्रतीक्षालय में कोई यात्री नहीं था, वरना गंभीर हादसा हो सकता था।
विज्ञापन





हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आरक्षित श्रेणी के दो प्रतीक्षालय हैं। इसमें एक महिला व एक पुरुष प्रतीक्षालय है। दोनों ही प्रतीक्षालय की छतों को जर्जर बताया जा रहा है। सोमवार-मंगलवार की रात को अचानक पुरुष प्रतीक्षालय की छत का प्लास्टर भरभराकर इसके नीचे लगी गत्ते की सीलिंग पर गिर गई, जिससे पूरी छत की सीलिंग जमीन पर आ गिरी।



तेज आवाज के साथ हुई इस घटना के बाद रेलवे कर्मियों ने प्रतीक्षालय खोलकर देखा तो जमीन पर सीलिंग व प्लास्टर गिरा पड़ा था। इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी गई। अलीगढ़ के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मामले की जांच की जा रही है। यहां अहम बात यह है कि इस प्रतीक्षालय का कुछ समय पहले ही सुंदरीकरण हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन







मैं इस घटना की हाथरस जंक्शन से जानकारी करता हूं। घटना के संबंध में पूरी रिपोर्ट तलब की जाएगी।
-अमित कुमार सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें