फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अफसरों को सूचित किए बिना बरात ले गई बस, चालक-परिचालक बर्खास्त

Sat, 27 May 2023 12:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज की अनुबंधित बस से अधिकारियों की अनुमति के बिना बरातियों को लेकर जाना चालक-परिचालक को महंगा पड़ गया। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो चालक-परिचालक दोनों की संविदा समाप्त कर दी गई। साथ ही बस को भी हटाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 68 बसें हैं। इसमें एक अनुबंधित बस कुछ माह पूर्व लगाई गई थी। बस के चालक-परिचालक बस में कमी होने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गए। उसके बाद बस बरात छोड़ने गई। इससे डिपो के अधिकारी बेसुध रहे। बाद में मामले का खुलासा होने के बाद अधिकारी हरकत में आ गए। क्षेत्रीय प्रबंधक सतेंद्र वर्मा का कहना है कि अनुबंधित बस के बरात लेकर जाने का मामला संज्ञान में आया था। चालक-परिचालक की संविदा समाप्त कर दी गई है। बस को भी हटाने की तैयारी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें