फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की रखवाली कर रहे वृद्ध पर सांड़ ने बोला हमला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला इमलिया में खेत की रखवाली कर रहे वृद्ध पर सांड़ ने हमला बोल दिया। सांड़ ने वृद्ध को पटक-पटक कर घायल कर दिया। परिवार के लोग घायल वृद्ध को आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर अपने गांव चले गए।
विज्ञापन

सोमवार को गांव नगला इमलिया निवासी 70 वर्षीय वृद्ध मोहन सिंह पुत्र हीरा सिंह अपने खेतों पर फसल की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक सांड़ ने आकर उन पर हमला बोल दिया। जिससे वृद्ध बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किलों से वृद्ध को बचाया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। मौके पर ग्रामीणों भीड़ लग गई। परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग शव लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें