स्कूल से पढ़कर घर जा रहे दसवीं कक्षा के छात्र को दस नकाबपोश बाइक सवारों ने शुक्रवार को पीटकर घायल कर दिया। मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पीड़ित छात्र ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। 14 वर्षीय प्रतीक सिंह पुत्र रामबाबू निवासी देदामई 10वीं का छात्र है। शुक्रवार को वह स्कूल से पढ़कर घर वापस जा रहा था। रास्ते में मंगलायतन तीर्थधाम के पास सुसायत पुलिया पर पीछे से आए 10 नकाबपोशों ने छात्र को लात, घूंसों, बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन छात्र कोतवाली लेकर पहुंच गए।