फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अज्ञात वाहन ने टेंपो में मारी टक्कर, चालक की मौत

Mon, 23 Oct 2023 12:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आगरा जिले के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव उजरई जाट निवासी शिव कुमार सादाबाद-आगरा के बीच टेंपो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। वह टेंपो लेकर गांव से सादाबाद की तरफ आ रहा था। बरौस टोल प्लाजा के निकट नगला हरकेश पर किसी वाहन ने टेंपो को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक शिवकुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा रोड पर बरौस टोल प्लाजा के निकट 22 अक्तूबर सुबह वाहन की टक्कर से टेंपो चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


आगरा जिले के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव उजरई जाट निवासी शिव कुमार (42) पुत्र कन्हाई सिंह सादाबाद-आगरा के बीच टेंपो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। रविवार सुबह वह टेंपो लेकर गांव से सादाबाद की तरफ आ रहा था।

बरौस टोल प्लाजा के निकट नगला हरकेश पर किसी वाहन ने टेंपो को टक्कर मार दी। टेंपो पलटने से वह बुरी तरह घायल हो गया। मौका पाकर वाहन चालक फरार हो गया। घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। घायल शिवकुमार को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सकों ने टेंपो चालक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन भी सादाबाद पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें