फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: टेलीकॉम कर्मी की छत से गिरकर मौत

Mon, 08 Jul 2024 07:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला नाई का नगला में रविवार दोपहर को एक निजी टेलीकॉम कर्मचारी फाइवर लाइन लगाते समय छत से गिर गया। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल से अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


कोतवाली सदर क्षेत्र के कंचन नगर निवासी अनिल गुप्ता (33) पुत्र कपिल गुप्ता एक निजी टेलीकॉम कंपनी में कर्मचारी थे। रविवार को वह नाई का नगला क्षेत्र में फाइवर लाइन लगाने का कार्य कर रहे थे। छत पर खड़े होकर फाइवर लाइन बांध रहे थे। इस बीच पैर फिसल गया। वह नीचे आकर गिर पड़े। उनके सिर में गंभीर चोट आई। मोहल्ले के लोग परिजनों को सूचना देते हुए उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां चिकित्सकों ने उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहां अलीगढ़ ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें