आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर 3 सितंबर को पुरानी सब्जी मंडी में बाइक ने किशोरी को टक्कर मार दी। किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन उसे लेकर बागला जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
दरअसल 12 वर्षीय तान्या पुत्री यासीन खां निवासी छिपैटी मंगलवार को आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित पुरानी सब्जी मंडी से होकर अपने घर जा रही थी। तभी राजमार्ग पर किसी बाइक ने उसे टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। परिजन भी आ गए। आनन-फानन घायल किशोरी को लेकर बाइक सवार बागला जिला अस्पताल पहुंचे।
वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया, जिसके बाद बाइक सवार वहां से चले गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई। तान्या की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खबर लिखने तक इस संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।