फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बीबीसीएन रॉयल रेस्टोरेंट पहुंची टीम, दी हिदायत

Thu, 27 Jul 2023 12:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
होटल बीबीसीएन रॉयल में जांच करते एसडीएम सदर व अन्य अ​धिकारी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के बीबीसीएन रॉयल रेस्टोरेंट में बार बाला का नृत्य करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। बुधवार को एसडीएम सदर के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम रेस्टोरेंट पहुंची और वीडियो के संबंध में पूछताछ की। टीम ने रेस्टोरेंट संचालक को बिना अनुमति इस तरह के कृत्य न करने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि एक रेस्टोरेंट में बार बाला का ठुमके लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियाे में एक बार बाला ठुमके लगाती हुई दिखाई दे रही है। कुछ लोग नृत्य का मजा लेते हुए दिखाई दे रहे है। ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने वीडियो को सदर कोतवाली क्षेत्र के बीबीसीएन रॉयल रेस्टोरेंट का बताया था। वायरल वीडियो में कुछ लोग कुर्सियों पर बैठे हुए हैं। मेज पर एक बार बाला थिरक रही है। कुर्सी पर बैठे लोग बार बाला के साथ छेड़खानी करते हुए दिखाई दे रहे थे।



वीडियो को शेयर करते हुए एक ट्विटर यूजर ने लिखा है कि कोतवाली सदर क्षेत्र के बीबीसीएन रॉयल होटल में जमकर अय्याशी कराई जा रही है। बिना लाइसेंस शराब परोसी जा रही है। शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस संबंध में बीबीसीएन रॉयल रेस्टोरेंट के मालिक संजय शर्मा ने बताया कि वीडियो उनके रेस्टोरेंट का नहीं है। जिस ट्विटर एकाउंट से वीडियो साझा किया गया है, वह भी फर्जी है।
विज्ञापन




वीडियो वायरल होने के बाद जांच के लिए एसडीएम सदर रविंद्र कुमार, आबकारी निरीक्षक क्षितिज कुमार व सदर कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। आबकारी निरीक्षक ने रेस्टोरेंट संचालक को बिना लाइसेंस के शराब न परोसने के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी ने महिलाओं का नृत्य न कराने के निर्देश दिए। एसडीएम सदर रविंद्र कुमार ने कहा कि अगर कोई कानून व्यवस्था भंग करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें