दूध का नमूना लेती एफडीए की टीम। संवाद
- फोटो : Samvad
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने हाथरस जंक्शन क्षेत्र के शेखूपुर रोड सलेमपुर पर कुंज बिहारी मिल्क डेयरी पर छापा मारा। यहां पनीर का पानी और मिश्रित दूध के चार नमूने लिए। विक्रेता को पुलिस अभिरक्षा में दे दिया गया है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कुंज बिहारी मिल्क डेरी पर निरीक्षण किया। इस दौरान पता चला कि डेयरी के प्रोपराइटर कुंज बिहारी पुत्र रूप किशोर के निर्देश पर मल्टो डेक्सट्रिन पाउडर, ड्रायड ग्लूकोज, पनीर का पनी, मिश्रित दूध तैयार, बर्फ, मिश्रित दूध जांच के उपकरण व रसायन व अन्य सामानों को रखकर मिश्रित दूध तैयार कर बिक्री का कारोबार चलता पाया गया।
मौके पर मिश्रित दूध, मल्टोडेक्सट्रिन पाउडर, आरएम आयल आदि के चार नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए। पनीर के पानी व तैयार किए गए दूध को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज गुप्ता, अरविंद कुमार, सुरेश कुमार, यदुवीर सिंह, केएल वर्मा, विकास कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद