फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: ऑनलाइन सत्यापन में खुली पोल, टीईटी के फर्जी प्रमाणपत्र से नियुक्ति लेने वाला शिक्षक बर्खास्त

Fri, 15 Sep 2023 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बीएसए ने शिक्षक के टीईटी के प्रमाणपत्र का ऑनलाइन सत्यापन कराया तो यह यह ऑनलाइन प्रदर्शित नहीं हुए। इस संबंध में परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज से प्रमाणपत्र की सत्यापन रिपोर्ट मांगी गई। 
विज्ञापन
शिक्षक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकास खंड सासनी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय छौंक में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के फर्जी प्रमाणपत्र से नियुक्ति लेने वाले शिक्षक की सेवाएं बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समाप्त कर दी हैं। बीएसए ने इस शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के भी आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग में 69000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत वीकेश कुमार पुत्र जसवंत सिंह की नियुक्ति सहायक अध्यापक के पद पर हुई थी। उनकी तैनाती विकास खंड सासनी के प्राथमिक विद्यालय छौंक में थी। बीएसए ने शिक्षक के टीईटी के प्रमाणपत्र का ऑनलाइन सत्यापन कराया तो यह यह ऑनलाइन प्रदर्शित नहीं हुए। बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज से प्रमाणपत्र की सत्यापन रिपोर्ट मांगी गई। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की तरफ से बीएसए कार्यालय में पंजीकृत डाक से सत्यापन आख्या छह दिसंबर 2021 को उपलब्ध कराई गई।

सत्यापन आख्या का परीक्षण करने के बाद पता चला कि जो आख्या कार्यालय को प्राप्त हुई है, वह प्रथम दृष्टया संदिग्ध व कूटरचित प्रतीत है। इस पर बीएसए कार्यालय ने सचिव परीक्षा नियामक को दोबारा पत्र जारी कर सत्यापन आख्या उपलब्ध कराने कराने का अनुरोध किया। इस क्रम में कार्यालय सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा पंजीकृत डाक के माध्यम से बीएसए कार्यालय में सत्यापन आख्या प्राप्त हुई। इसका परीक्षण करने पर ज्ञात हुआ कि यह सत्यापन आख्या भी प्रथम दृष्टया संदिग्ध व कूटरचित है। बीएसए कार्यालय द्वारा सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सत्यापन के लिए पत्र भेजा गया। इसके बावजूद सत्यापन आख्या प्राप्त न होने पर बीएसए कार्यालय द्वारा प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी को दोबारा द्वितीय अनुस्मारक पत्र भेजा गया।
विज्ञापन


इस क्रम में सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की सत्यापन आख्या बीएसए कार्यालय में पंजीकृत डाक से दिनांक तीन मई 2023 को प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया था कि अभिलेखानुसार गणक पंजिका वीकेश कुमार को (64-अंक) प्राप्त हुए हैं, जो अनुत्तीर्ण है। इसके बाद शिक्षक को साक्ष्य सहित पक्ष प्रस्तुत करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वीकेश कुमार द्वारा 17 मई 2023 को अपना जवाब बीएसए कार्यालय में प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने अपने पक्ष में कोई ठोस आधार व अभिलेखीय साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया। इसके बाद बीएसए कार्यालय ने उन्हें सुनवाई का अवसर दिया। इसकी सुनवाई में भी शिक्षक उपस्थित नहीं हुए और सास की तबीयत खराब होने के संबंध में पत्र प्रस्तुत किया। बीएसए ने साक्ष्य सहित पक्ष प्रस्तुत करने के लिए शिक्षक को पुनः कारण बताओ नोटिस जारी किया।

इसके जवाब में भी वह अपने पक्ष में कोई ठोस आधार व अभिलेखीय साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके। इस आधार पर बीएसए ने कहा है कि वीकेश कुमार पुत्र जसवंत सिंह द्वारा उत्तीर्ण की गई टैट परीक्षा वैधानिक नहीं है। इस आधार पर प्राप्त की गई उनकी नियुक्ति भी अवैध है। चूंकि शिक्षक ने टीईटी के फर्जी व कूटरचित प्रमाण पत्र के आधार पर विभाग में नियुक्ति प्राप्त की है, इसलिए बीएसए ने शिक्षक की नियुक्ति समाप्त करने और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें