जेवर के साथ पकड़ा गया तांत्रिक। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
कोतवाली के गांव आलमपुर में मंगलवार को ग्रामीणों ने एक तांत्रिक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। तांत्रिक महिलाओं का इलाज करने के नाम पर जेवर ले रहा था। वह जेवर लेकर भागने की वाला थी कि ग्रामीणों ने उसे दबोचकर पुलिस को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली के गांव टीकरी सातपुर निवासी उमेश तंत्र विद्या से लोगों की बीमारी का उपचार करता है। गांव आलमपुर में हीरालाल के लड़के के हाथ पांव में काफी समय से दर्द होता था। जब उसका दर्द बंद नहीं हुआ तो उसे किसी ने तांत्रिकी इलाज कराने की सलाह दी।
उमेश ने पहले तांत्रिक विद्या से इलाज करने का दिखावा किया। उसके बाद महिलाओं के जेवर मंगाकर रूमाल में बांध दिए। उसने कहा कि इन गहनों को 10 दिन तक जमीन में गाड़ कर रखना है। ग्रामीणों को उसके हाव भाव पर शक हो गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो असली जेवर उसके पास मिले जबकि रूमाल में कंकड़-पत्थर थे। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।