रेलवे प्रशासन ने सर्दी में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व से चलाई जा रही टनकपुर-मथुरा जंक्शन और टनकपुर-बरेली जंक्शन के बीच एक जोड़ी ट्रेन के संचालन की अवधि को बढ़ाते हुए 28 फरवरी तक कर दिया है। इस ट्रेन से हाथरस से मथुरा व बरेली जाने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा।
टनकपुर से चलाई जा रही 05062 मथुरा जंक्शन तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 28 फरवरी तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं शनिवार को चलाई जाएगी। मथुरा जंक्शन से चलने वाली से 05061 मथुरा जंक्शन प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं शनिवार को चलाई जाएगी।
टनकपुर से चलने वाली 05042 टनकपुर-बरेली जंक्शन तक 26 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को चलेगी। ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करना होगा।