फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 30 फर्मों का हुआ सर्वे, अब तक तीन लाख जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर स्टेट जीएसटी की टीम ने जिले में अब तक तीस फर्मों का सर्वे किया है। सर्वे के बाद कारोबारियों पर जुर्माने की तैयारी तेज हो गई है। अब तक तीन लाख रुपये का जुर्माना किया गया है।
उल्लेखनीय है कि शहर में चौदह हजार व्यापारी पंजीकृत हैं। काफी कारोबारी बिना पंजीकरण के कार्य कर रहे हैं। इसके मद्देनजर स्टेट जीएसटी की टीम ने अपंजीकृत व्यापारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया। इस दौरान जिले में तीन फर्मों का सर्वे किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ फर्मों पर तीन लाख रुपये का जुर्माना किया गया। अब बाकी फर्मों पर सर्वे के बाद जुर्माना के लिए कागजी प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। जुर्माना तय किया जाएगा। इसको लेकर व्यापारियों की धड़कने बढ़ी हुई है। हालांकि, अब सर्वे की प्रक्रिया को शासन स्तर से रोक दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें