फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरतअंगेज : सगी बहनों के पेट में एक साथ होता है दर्द

सार

संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है।सोमवार को सीएचसी में इलाज के बाद दर्द बंद न होने पर दोनों को रेफर कर दिया गया।दर्द होने के बाद चार पांच दिन तक ड्रिप आदि लगती है तब ठीक होती हैं।
विज्ञापन
पेट दर्द से कराहती छोटी बहन करिश्मा। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। दो सगी बहनों के पेट में एक साथ दर्द होता है। हैरानी की बात यह है कि कई दिनों तक इलाज के बाद दोनों का पेट दर्द भी एक साथ ही ठीक होता है। सोमवार को सीएचसी में इलाज के बाद दर्द बंद न होने पर दोनों को रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली के गुलाबपुर गांव निवासी चंद्रभान की दो उपासना (19) एवं करिश्मा (14) के पेट दर्द होने पर सोमवार की सुबह दोनों को चंद्रभान सीएचसी लाया गया। इसमें उपासना की शादी हो चुकी है और वह गर्भ से है। सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके वर्मा ने उनका इलाज किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दोनों बहनों के पेट में अक्सर एक साथ दर्द उठता था। तीन चार दिन इलाज के बाद दोनों का पेट दर्द एक साथ ठीक होता था। पहले तो पिता इसे सामान्य दर्द समझते रहे लेकिन जब बार-बार एक साथ दर्द उठता था तो उसे मामला अजीब लगा।
विज्ञापन

उसने दोनों बहनों को कई तांत्रिकों भी दिखाया। तंत्र मंत्र कराया लेकिन समस्या का समाधान नहीं मिला। जब दर्द से कराह रही बहनों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ऐसा पिछले पांच वर्षों से हो रहा है। दर्द होने के बाद चार पांच दिन तक ड्रिप आदि लगती है तब ठीक होती हैं।

पेट दर्द से कराहती उपासना। संवाद- फोटो : SIKANDHRA RAHU

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें