फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunday Market: हाथरस के वाटर वर्क्स परिसर में पहली बार लगा संडे मार्केट, आगरा रोड पर लगता था अब तक

Sun, 25 Jun 2023 04:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में अब तक रविवार बाजार आगरा रोड पर लगाया जाता था। इसे लेकर दुकानदारों ने अवैध तरीके से पैसे की उगाही करने के बारे में शिकायत की थी। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका प्रशासन की ओर से वाटर वर्क्स परिसर में रविवार बाजार संचालन को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया था।
विज्ञापन
संडे मार्केट में खरीदारी करते ग्राहक - फोटो : राघवेंद्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस नगर पालिका परिषद की ओर से वाटर वर्क्स परिसर में संडे मार्केट शुरू करा दिया गया है। इस संडे मार्केट का शुभारंभ ईओ नवनीत शंखवार ने किया। विगत में संडे मार्केट आगरा रोड पर लगाया जाता था। संडे मार्केट के यहां लगने से क्षेत्र में जाम की समस्या भी दूर हो गई। वहीं दुकानदारों में भी खुशी दिखी। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अब तक रविवार बाजार आगरा रोड पर लगाया जाता था। इसे लेकर दुकानदारों ने अवैध तरीके से पैसे की उगाही करने के बारे में शिकायत की थी। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका प्रशासन की ओर से वाटर वर्क्स परिसर में रविवार बाजार संचालन को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया।

रविवार बाजार में शहर के साथ आस-पास के गांव से लोग भी खरीददारी करने के लिए आते हैं। अवैध वसूली की शिकायतों पर दुकानदारों ने रविवार बाजार में फड़ लगाना भी बंद कर दिया था। इसे लेकर नगर पालिका परिषद् के अधिशासी अधिकारी नवनीत शंखवार ने रविवार बाजार वॉटर वर्क्स परिसर में लगाने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि अब फड संचालक निर्धारित दरों पर अपना फड़ लगा सकेंगे। यहां जाम की समस्या भी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें