फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चीन में रहकर ओलंपिक खेलों की तैयारी कर रहे सुमित

Fri, 29 Aug 2025 02:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
अमेरिका के कोर्ट पर बॉक्सिंग खेलते सुमित। स्रोत : स्वयं - फोटो : samvad
विज्ञापन
मूल रूप से सासनी तहसील के गांव अजरोई निवासी सुमित कुमार पिछले तीन सालों से अमेरिका में पूर्व ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और विश्व चैंपियन पहलवान जॉर्डन बरोज़ और केविन जैक्सन से प्रशिक्षण ले रहे हैं। वह पूर्व चैंपियन उरीजा फेबर से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के गुर सीख रहे हैं। हाल ही में सुमित ओलंपिक खेल की तैयारी चीन में रहकर कर अपने गुरु के साथ कर रहे हैं। सुमित की 16 वर्ष की आयु में ही खेल कोटे से भारतीय सेना में सिपाही के पद पर नियुक्ति हुई थी। सुमित अमेरिका में हुए 65 किलो भार वर्ग की कुश्ती में भी स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने बॉक्सिंग में भी कई पदक जीते हैं। सुमित के पिता राजेश दूध का काम और खेतीबाड़ी करते हैं। उन्होंने 12 साल की आयु में अपने बाबा नेम सिंह पहलवान से कुश्ती के गुर सीखे थे। सुमित ने बताया कि वह अपने बाबा की प्रेरणा से यह लक्ष्य हासिल कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें